सिलहट टेस्ट में बांग्लादेश जीत से सिर्फ 3 विकेट दूर
सिलहट टेस्ट में बांग्लादेश जीत से सिर्फ 3 विकेट दूर है। 437 रन का टारगेट चेज कर रही पाकिस्तान ने चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक 316 रन पर 7 विकेट गंवा दिए हैं। टीम को जीत के लिए अभी भी 121 रन बनाने हैं।
