Google Analytics Meta Pixel
खेल

IPL में LSG की शानदार जीत, पॉइंट्स टेबल में सुधार

आईपीएल 2026 का 15वां मुकाबला गुरुवार को कोलकाता के इडेन गार्डेंस में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और लखनऊ सुपर जाएंट्स (एलएसजी) के बीच खेला गया। इस रोमांचक मैच में एलएसजी ने आखिरी गेंद पर केकेआर को तीन विकेट से हरा दिया। एलएसजी की जीत के हीरो मुकुल चौधरी रहे जिन्होंने आखिरी ओवरों में दमदार बल्लेबाजी कर टीम को जीत दिलाई।

मैच क हाल

केकेआर ने जीत के लिए एलएसजी को जीत के लिए 182 रन का लक्ष्य दिया था। आयुष बदोनी के 34 गेंदों पर दो छक्कों और सात चौकों की मदद से 54 और मुकुल चौधरी के 27 गेंदों पर सात छक्कों और दो चौकों की मदद से बनाए नाबाद 54 रनों की मदद से एलएसजी ने केकेआर को तीन विकेट से हरा दिया। मुकुल चौधरी प्लेयर ऑफ द मैच रहे।

शीर्ष चार में कौन?

केकेआर और एलएसजी मैच के बाद अंक तालिका में बड़ा बदलाव हुआ है। एलएसजी जीत के साथ पांचवें नंबर पर चली गई है। अंक तालिका पर नजर डालें तो राजस्थान रॉयल्स तीन मैचों से छह अंक लेकर पहले स्थान पर है। वहीं, पंजाब किंग्स तीन मैचों में पांच अंक लेकर दूसरे, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु दो मैचों से चार अंक लेकर तीसरे और दिल्ली कैपिटल्स तीन मैचों से चार अंक लेकर चौथे स्थान पर है।

लखनऊ की टीम तीन मैचों में चार अंक लेकर पांचवें, सनराइजर्स हैदराबाद तीन मैचों से दो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *