मनोरंजन

29वें दिन ‘धुरंधर 2’ की कमाई में गिरावट, बाकी फिल्मों से मिल रही टक्कर

रिलीज के बाद से ही सिनेमाघरों में ‘धुरंधर 2’ का दबदबा है। इसके बाद सिनेमाघरों में जो फिल्में रिलीज हुईं, वह इसके सामने पानी भरती नजर आईं। हाल ही में पैन इंडिया फिल्म ‘डकैत’ रिलीज हुई। यह बॉक्स ऑफिस पर बहुत खास नहीं कर पाई। इसी तरह से ‘धुरंधर 2’ के बाद हॉलीवुड फिल्म ‘प्रोजेक्ट हेल मेरी’ रिलीज हुई। जानते हैं इन फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर कैसा हाल है।

‘धुरंधर 2’ की टोटल कमाई

आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। शुरुआत से ही यह फिल्म अच्छा कलेक्शन कर रही है। 29वें दिन इसका कलेक्शन घटा है। गुरुवार को इसने 3.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। बुधवार को इसने 4.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इसने कुल 1103.12 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।

पहले हफ्ते में ‘धुरंधर 2’ ने 674.17 करोड़ रुपये कमाए थे।
दूसरे हफ्ते में इसकी कमाई 263.65 करोड़ रुपये रही थी।
तीसरे हफ्ते में इस फिल्म का कलेक्शन 110.60 करोड़ रुपये रहा।
‘धुरंधर 2’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

फिल्म ‘धुरंधर 2’ घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ वर्ल्डवाइड भी शानदार प्रदर्शन कर रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *