प्लेइंग 11 पर सस्पेंस, एलेन की जगह सीफर्ट को मौका मिलने की चर्चा
गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच शुक्रवार को आईपीएल 2026 का 25वां मुकाबला खेला जाएगा, जिसमें केकेआर का लक्ष्य जीत का खाता खोलना होगा। यह मैच अहमदाबाद नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित होगा। आईपीएल 2026 में केकेआर ने अब तक पांच मैच खेले हैं, जिसमें चार मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा। अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में इस सीजन नाइट राइडर्स का एकमात्र अंक ईडन गार्डंस में पंजाब किंग्स के खिलाफ बारिश के कारण रद्द हुए मैच से आया है।
पथिराना अब तक टीम से नहीं जुड़े
केकेआर को बल्लेबाजी में कप्तान अजिंक्य रहाणे, अंगकृष रघुवंशी से उम्मीदें होंगी। गेंदबाजी में वैभव अरोड़ा और सुनील नरेन कोलकाता नाइट राइडर्स की आस होंगे। केकेआर के लिए फिन एलेन अब तक उम्मी
