‘इतनी शिद्दत’ पहुंचा ऑस्कर तक, शाहरुख खान को लेकर फैंस की मांग तेज
शाहरुख खान को चाहने वाले दुनियाभर में हैं। उनकी फिल्मों की गूंज भी विदेशों तक पहुंचती है। साल 2007 में आई किंग खान की फिल्म ‘ओम शांति ओम’ का चर्चित ‘इतनी शिद्दत’ डायलॉग हाल ही में द एकेडमी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से साझा किया है।
एकेडमी ने लिखा- ‘किस्मत की एक बात है, कभी चूकती नहीं’
इंटरनेशनल फिल्म ऑर्गेनाइजेशन द एकेडमी ने बीते दिनों शाहरुख खान और काजोल की फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ का पोस्टर अपने सोशल मीडिया हैंडल से साझा किया था। दरअसल, एकेडमी ने अपने ट्रैवल रोमांस फिल्म के पोस्टर पर इस फिल्म को जगह दी थी। अब एकेडमी ने शाहरुख की फिल्म ‘ओम शांति ओम’ का एक डायलॉग साझा किया है। ‘द अकेडमी’ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से यह क्लिप साझा किया है। इसके साथ कैप्शन में लिखा है- ‘किस्मत की एक बात, यह कभी चूकती नहीं’।
