चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर अपने करियर की शुरुआत करने वाली हंसिका मोटवानी को जितनी बड़ी सफलता साउथ फिल्म इंडस्ट्री में मिली
चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर अपने करियर की शुरुआत करने वाली हंसिका मोटवानी को जितनी बड़ी सफलता साउथ फिल्म इंडस्ट्री में मिली, उतनी बॉलीवुड में नहीं मिली। साउथ में हंसिका की तुलना 90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस खुशबू से की जाती है। खुशबू की तरह हंसिका के फैन साउथ में उनका मंदिर बनवाना चाहते थे, लेकिन एक्ट्रेस ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया था, क्योंकि वह नहीं चाहती थीं कि फैन उनकी तुलना किसी देवी से करें।
सक्सेस के साथ-साथ हंसिका विवादों में भी खूब रहीं। लीडिंग एक्ट्रेस के तौर पर बॉलीवुड में जब उनकी फिल्म ‘आप का सुरूर’ रिलीज हुई तब आरोप लगाया गया कि उन्होंने मां की मदद से बड़ा दिखने के लिए हार्मोनल इंजेक्शन लिए।
इतना ही नहीं, बेस्ट फ्रेंड की शादी तुड़वा कर उसके पति से खुद शादी करने के आरोप लगे। अब दावा किया जा रहा है कि शादी के तीन साल के बाद हंसिका अपने पति सोहेल कथूरिया से तलाक लेने जा रही हैं। हालांकि, अभी तक दोनों की तरफ से कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया।
