मनोरंजन

पंजाबी फिल्म अभिनेता और कॉमेडियन बिन्नू ढिल्लों, आम आदमी पार्टी नेता व गायक-एक्टर करमजीत अनमोल सहित कई पंजाबी कलाकारों ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की

पंजाबी फिल्म अभिनेता और कॉमेडियन बिन्नू ढिल्लों, आम आदमी पार्टी नेता व गायक-एक्टर करमजीत अनमोल सहित कई पंजाबी कलाकारों ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की। इस मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है।

करमजीत अनमोल ने बताया कि मुख्यमंत्री सैनी ने फोन कर हरियाणा में फिल्म शूटिंग करने का न्योता दिया और आश्वासन दिया कि राज्य सरकार इसके लिए सब्सिडी देगी। बातचीत में हरियाणा में फिल्म निर्माण को बढ़ावा देने और फिल्मकारों को उपलब्ध सुविधाओं पर चर्चा हुई।

गौरतलब है कि करमजीत अनमोल पहले आम आदमी पार्टी के टिकट पर फरीदकोट से लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं। उनकी मुख्यमंत्री सैनी से मुलाकात के बाद सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *