Google Analytics Meta Pixel
खेल

अर्धशतक से चूके Virat Kohli, स्टैंड्स में Anushka Sharma का एक्सप्रेशन बना चर्चा का विषय

आईपीएल 2026 के मुकाबले में विराट कोहली एक बार फिर अपने पुराने अंदाज में नजर आए। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए लक्ष्य का पीछा करते हुए उन्होंने तेज शुरुआत की और 34 गेंदों में 49 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने छह चौके और एक छक्का जड़ा। कोहली अपने 66वें आईपीएल अर्धशतक के बेहद करीब थे, लेकिन 49 के स्कोर पर आवेश खान की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में निकोलस पूरन के हाथों लपके गए।

अनुष्का शर्मा का रिएक्शन हुआ वायरल

स्टेडियम में मौजूद अनुष्का शर्मा, कोहली के आउट होते ही काफी निराश नजर आईं। कैमरे में कैद उनका रिएक्शन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जहां फैंस भी कोहली के इस अधूरे अर्धशतक पर अफसोस जताते दिखे। अनुष्का ने गाल पर हाथ रखा और उनका चेहरा उतर गया था। अनुष्का के आसपास बैठे लोग भी निराश दिखे। बल्लेबाजी के वक्त विराट जब पिच पर थे तो डांस भी करते दिखे। तभी अनुष्का भी दर्शक दीर्घा से उन पर चुटकी लेती हुई दिखीं और उनकी नकल उतारते दिखीं। इसका वीडियो भी फैंस ने शेयर किया है और लिखा- दोनों का बचपना खत्म ही नहीं हो रहा।

गेंदबाजों ने रखी जीत की मजबूत नींव

इससे पहले लखनऊ सुपर जाएंट्स को आरसीबी के गेंदबाजों ने 146 रन पर रोक दिया। रसिख सलाम डार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके, जबकि भुवनेश्वर कुमार (तीन विकेट) और क्रुणाल पांड्या

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *