कमिंस फिट, लेकिन खेलेंगे या नहीं? CSK मैच से पहले बड़ा सवाल
आईपीएल 2026 के दूसरे चरण से पहले पैट कमिंस की वापसी की खबर ने सनराइजर्स हैदराबाद को बड़ी राहत दी है। ताजा स्कैन के बाद उन्हें गेंदबाजी करने की पूरी मंजूरी मिल गई है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 16 अप्रैल को जारी बयान में कहा, ‘पैट कमिंस को सिडनी में उनकी पीठ की ताजा जांच के बाद बिना किसी प्रतिबंध के गेंदबाजी फिर से शुरू करने की पूरी अनुमति दे दी गई है।’ बोर्ड ने यह भी साफ किया कि उनकी पुरानी बैक इंजरी अब पूरी तरह ठीक हो चुकी है।
लंबे समय से चल रही थी चोट की समस्या
कमिंस पिछले साल से पीठ की चोट से जूझ रहे थे, जिसके कारण वह आईपीएल 2026 के शुरुआती पांच मैचों में नहीं खेल पाए। इस चोट ने उन्हें कई बड़े टूर्नामेंट्स से भी दूर रखा था। सीजन शुरू होने से पहले कमिंस ने अपनी योजना को लेकर कहा था, ‘मैं फिर से गेंदबाजी कर रहा हूं और हमने टूर्नामेंट के बीच तक मुझे पूरी तरह फिट करने की योजना बनाई है। अगर सब ठीक रहा, तो मैं टूर्नामेंट के दूसरे हिस्से और फाइनल में खेलूंगा।’
टीम से जल्द जुड़ेंगे कमिंस
अब उम्मीद है कि पैट कमिंस जल्द ही भारत लौटकर एसआरएच टीम से जुड़ें
