अश्विन का पलटवार – मेडिकल सब्स्टीट्यूट कोई मज़ाक नहीं, स्टोक्स को दी नसीहत
नई दिल्ली : पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने किसी खिलाड़ी के चोटिल होने पर उसकी जगह किसी अन्य खिलाड़ी को प्लेइंग 11 में शामिल करने को लेकर बेन स्टोक्स की टिप्पणी की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि इंग्लैंड के कप्तान को बोलने से पहले सोचना चाहिए। बता दें कि, पांचवें टेस्ट में क्रिस वोक्स के कंधे में चोट लगने के बाद इंग्लैंड को एक बल्लेबाज की कमी खल रही थी।
पंत हुए थे चोटिल
भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत मैनचेस्टर में ड्रॉ हुए चौथे टेस्ट के पहले दिन रिटायर्ड हर्ट हो गए थे। स्कैन में उनके दाहिने पैर में फ्रैक्चर की पुष्टि होने के बावजूद वह अगले दिन बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरे थे। इसके बाद भारतीय कोच गौतम गंभीर ने टेस्ट क्रिकेट में चोटिल खिलाड़ियों के स्थान पर अन्य खिलाड़ियों को शामिल करने की बात कही थी, जिसे स्टोक्स ने खारिज करते हुए ‘बेहद हास्यास्पद’ बताया था।
वोक्स के कंधे में हुआ फ्रैक्चर
