Google Analytics Meta Pixel
खेल

LSG हारी, लेकिन Sanjiv Goenka का दिल गया Virat Kohli पर—वीडियो वायरल

IPL 2026 में बुधवार को हुए मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से हराया. विराट कोहली ने 49 रनों की शानदार पारी खेली. ये RCB की इस संस्करण की चौथी जीत थी, जिसके बाद टीम अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई. जबकि LSG की ये लगातार दूसरी और इस संस्करण की तीसरी हार है. एक धारणा ये बनी हुई है कि लखनऊ टीम के मालिक संजीव गोयनका हार के बाद मायूस हो जाते हैं, जो उनके चेहरे पर झलकती है. हालांकि बुधवार को जब लखनऊ हारी उसके बाद गोयनका विराट कोहली से मिले तो वह काफी खुश थे, ऐसा लग रहा था कि ये एक फैन बॉय मोमेंट है और वह कोहली के बहुत बड़े फैन हैं.एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के बल्लेबाजों ने निराश किया, पूरी टीम 146 रनों पर सिमट गई थी. ओपनर मिचेल मार्श ने 32 गेंदों में 40 रनों की अच्छी पारी खेली थी. एडन मार्क्रम 12 रन बनाकर आउट हुए, इसके बाद आए ऋषभ पंत 6 गेंदों में सिर्फ 1 रन बना पाए. निकोलस पूरन एक बार फिर फ्लॉप रहे, जो सिर्फ 1 रन बना पा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *