खेल

भारत की जीत पर तेंदुलकर की दो टूक – ये प्लानिंग नहीं, संयोग था

नई दिल्ली : महान भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का मानना है कि जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में भारत का इंग्लैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों में जीतना महज संयोग था। उन्होंने कहा कि यह करिश्माई तेज गेंदबाज अब भी ‘असाधारण और अविश्वसनीय’ है। बता दें कि, बुमराह हाल में इंग्लैंड में खत्म हुई पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में से तीन मैच में ही खेले थे। सीरीज में कम अनुभव वाली भारतीय टीम इसके बावजूद इंग्लैंड से 2-2 से ड्रॉ खेलने में कामयाब रही।

बुमराह की अनुपस्थिति में चमके सिराज

बुमराह की अनुपस्थिति में मोहम्मद सिराज ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और सभी पांच मैच में खेले जिसमें उन्होंने 185.3 ओवर गेंदबाजी करते हुए 23 विकेट झटके। बुमराह आंकड़ों के हिसाब से सिराज से कहीं आगे हैं। उन्होंने 48 टेस्ट मैच में 219 विकेट लिए हैं जबकि सिराज के 41 मैच में 123 विकेट हैं। योजना के अनुसार बुमराह की पांचवें और अंतिम टेस्ट में अनुपस्थिति उनके कार्यभार प्रबंधन को लेकर कुछ सवाल जरूर खड़े करती है लेकिन टीम प्रबंधन ने स्पष्ट कर दिया था कि इस शीर्ष तेज गेंदबाज के संबंध में जोखिम नहीं लिया जा सकता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *