Google Analytics Meta Pixel
खेल

LSG को झटका, स्टार ऑलराउंडर हसरंगा नहीं खेलेंगे आगे

श्रीलंका के लेग स्पिनर वानिंदु हसरंगा चोट के कारण मौजूदा आईपीएल सीजन से बाहर हो गए हैं। उनकी फ्रेंचाइजी, लखनऊ सुपर जाएंट्स ने इसकी पुष्टि कर दी है। फरवरी में लगी हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण हसरंगा अभी तक पूरी तरह से उबर नहीं पाए हैं। लखनऊ सुपर जाएंट्स अगले 24-48 घंटों के भीतर श्रीलंकाई स्पिनर की जगह लेने वाले वैकल्पिक खिलाड़ी की घोषणा कर सकते हैं।

टॉम मूडी ने दी जानकारी

लखनऊ सुपर जाएंट्स के वैश्विक निदेशक टॉम मूडी ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ मैच के दौरान आईपीएल प्रसारक को बताया, ‘वानिंदु हसरंगा टीम में शामिल नहीं हो पाएंगे और हम अगले 24 से 48 घंटों में उनकी जगह किसी अन्य खिलाड़ी को लेने की तैयारी कर रहे हैं।’ हसरंगा लगभग दो महीनों से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं। खबरों के अनुसार वह अभी भी गेंदबाजी करने में असमर्थ हैं और उन्होंने अभी तक श्रीलंका क्रिकेट से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) के लिए आवेदन नहीं किया है।

लिंडे ले सकते हैं हसरंगा की जगह

ईएसपीएनक्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण अफ्रीका के स्पिनर जॉर्ज लिंडे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *