मैच खत्म होने के बाद भी नहीं मिला सम्मान, भारत ने विरोधी टीम के सामने बंद किया दरवाज़ा
नई दिल्ली: एशिया कप 2025 के ग्रुप-ए मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को सात विकेट से हराकर दूसरी जीत दर्ज की। दुबई में खेले गए इस मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 127 रन बनाए। जवाब में भारत ने लक्ष्य को सिर्फ 15.5 ओवर में तीन विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। इस जीत के साथ भारत का सुपर-4 चरण में पहुंचना लगभग तय हो गया है। कुलदीप यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट झटके। जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल ने दो-दो विकेट लिए जबकि वरुण चक्रवर्ती और हार्दिक पांड्या ने भी एक-एक विकेट अपने नाम किया। हालांकि, मैच से ज्यादा चर्चा भारत द्वारा पाकिस्तान के सांकेतिक बहिष्कार की हो रही है। भारत ने पाकिस्तान को खेल के मैदान पर भी आईना दिखाते हुए उनकी किरकिरी कर दी।
मैच के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने नहीं मिलाया हाथ
