क्रिकेट के प्रिंस लारा का कमाल, 56 में भी ठोकी धुआंधार पारी और टीम को जिताया मैच
नई दिल्ली: इसमें दो राय नहीं कि इंटरनेशनल क्रिकेट में ब्रायन लारा अपने जमाने के जबरदस्त बल्लेबाज रहे हैं. लेकिन, वो T20 के दौर में भी कुछ कम नहीं, उसकी ताजा झलक क्लब क्रिकेट लेवल पर खेले मैच में देखने को मिली. त्रिनिदाद एंड टोबैगो में नॉर्थ जोन क्रिकेट काउंसिल T20 फेस्टिवल आयोजित किया गया, जिसके तहत वो मुकाबला खेला गया, जिसमें ब्रायन लारा ने अपनी बचपन की टीम की ओर से हिस्सा लिया. मुकाबला हावर्ड स्पोर्ट्स क्लब और इबोनी स्पोर्ट्स के बीच डिएगो मार्टिन रिजनल स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में खेला गया.
बचपन में हावर्ड स्पोर्ट्स क्लब से खेलते थे लारा
