जन्मदिन पर अनंत अंबानी को सलमान खान की खास बधाई, बयान बना चर्चा का विषय
नामी बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी आज 10 अप्रैल को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। यूं तो उनके जन्मदिन का जश्न दो दिन पहले से शुरू हो चुका है। तमाम सितारों ने सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर उन्हें बधाई दी है। सलमान खान ने भी बीते दिन एक पोस्ट साझा अनंत को बधाई दी। अब आज शुक्रवार को भी सलमान ने एक पोस्ट शेयर किया है।
सलमान बोले- ‘दिल और दिमाग का अंबानी’
सलमान खान ने आज शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर अनंत के लिए खास पोस्ट साझा किया है। उन्होंने अपनी और अनंत की प्यारी सी फोटो शेयर की है, जिसमें सलमान खान को अनंत अंबानी की पीठ पर बैठे देखा जा सकता है। इसके साथ सलमान खान ने कैप्शन लिखा है, ‘ये बात सुनो अगर याददाश्त कमजोर हो तो लिख लो। यह आदमी देश को भी उठाएगा। मेरे छोटे भाई अनंत जिंदाबाद। दिल और दिमाग का अंबानी अनंत अंबानी। प्योर सोल’।
सलमान ने अनंत को बताया छोटा भाई
सलमान खान ने एक दिन पहले भी अनंत के लिए पोस्ट शेयर किया था। भाईजान ने लिखा, ‘सबसे निस्वार्थ, सबसे दयालु इंसान और कई लोगों के लिए प्रेरणा, मेरे छोटे भाई अनंत को जन्मदिन की शुभकामनाएं’।
सलमान खान का वर्क फ्रंट
