Google Analytics Meta Pixel
मनोरंजन

रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्म धुरंधर की शानदार सफलता के बाद ब्रेक पर

रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्म धुरंधर की शानदार सफलता के बाद ब्रेक पर हैं। वह पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ छुट्टियां मना रहे हैं। दोनों को हाल ही में न्यूयॉर्क सिटी में साथ देखा गया।

सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों के आधार पर माना जा रहा है कि दोनों न्यूयॉर्क पहुंच चुके हैं। इंटरनेट पर सामने आई तस्वीरों में रणवीर और दीपिका न्यूयॉर्क में फैंस के साथ फोटो खिंचवाते दिख रहे हैं।

एक फैन ने तस्वीरें शेयर करते हुए बताया कि रणवीर ने उनके साथ फोटो क्लिक करवाई। वहीं दीपिका रणवीर की बहन रितिका भावनानी के साथ खड़ी नजर आईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *