मनोरंजन

एक्टर थलापति विजय ने अपने एक्टिंग करियर से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया

एक्टर थलापति विजय ने अपने एक्टिंग करियर से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने 33 साल के लंबे फिल्मी करियर के बाद फिल्मों को अलविदा कहने का फैसला किया है।

विजय ने अपने करियर की शुरुआत 10 साल की उम्र में तमिल फिल्म वेट्री से बाल कलाकार के तौर पर की थी। 18 साल की उम्र में उन्होंने फिल्म नालैया थीरपू (1992) से बतौर हीरो डेब्यू किया।

विजय ने यह घोषणा शनिवार को मलेशिया में डायरेक्टर एच. विनोद की फिल्म जन नायकन के ऑडियो लॉन्च के दौरान की। वह इस समय 51 साल के हैं और जन नायकन उनकी आखिरी फिल्म होगी। मंच से उन्होंने कहा कि अब वह पूरी तरह राजनीति पर ध्यान देंगे।

उन्होंने बताया कि पिछले साल उन्होंने अपनी राजनीतिक पार्टी तमिलगा वेट्री कजगम बनाई थी और अब उनकी पार्टी 2026 में होने वाला तमिलनाडु विधानसभा चुनाव भी लड़ेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *