मनोरंजन

पंजाबी सिंगर जैस्मिन सैंडलस ने दिल्ली में चल रहे लाइव शो में लड़कियों से की गई छेड़छ़ाड़ का मंच से विरोध किया और उन लड़कों को शो से बाहर करवा दिया

पंजाबी सिंगर जैस्मिन सैंडलस ने दिल्ली में चल रहे लाइव शो में लड़कियों से की गई छेड़छ़ाड़ का मंच से विरोध किया और उन लड़कों को शो से बाहर करवा दिया। जैस्मिन सैंडलस का वीडियो वायरल हुआ तो उनके फेंस ने उन्हें रियल लाइफ धुरंधर बोलना शुरू कर दिया।

सोशल मीडिया पर वायरल पंजाबी सिंगर के वीडियो क्लिप पर उनके फेंस जमकर कमेंट कर रहे हैं और फेंस यहां तक कह रहे हैं कि यहां तो लोगों को सिविक सेंस सिखाने पड़ते हैं। जैस्मिन ने शो के दौरान छेड़छाड़ करने वालों की जिस तरह से क्लास लगाई वो काबिलेतारीफ है।

जैस्मिन सैंडलस की फैन मीनाक्षी गोयल ने वायरल वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि “कोई अभद्र भाषा नहीं… कोई चिल्लाना नहीं… कोई ड्रामा नहीं… बस एक बुनियादी सिविक अपील और सख्त रुख। जैस्मिन को सलाम है। वुमन इंपावरमेंट को सही तरीके से डिफाइन किया। रियल लाइफ धुरंधर हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *