IPL 2026 के लिए बांग्लादेशी क्रिकेटर्स की खरीदारी किए जाने और खिलाने के खिलाफ हरिद्वार के साधु-संतों खुलकर सामने आ गए
IPL 2026 के लिए बांग्लादेशी क्रिकेटर्स की खरीदारी किए जाने और खिलाने के खिलाफ हरिद्वार के साधु-संतों खुलकर सामने आ गए है। साधु-संतों ने आयोजकों को चेतावनी जारी की कि अगर बांग्लादेशी क्रिकेटर्स के साथ भारतीय खिलाड़ी खेलते है तो वे इसका विरोध करेंगे।
उन्होंने भारतीय क्रिकेटर्स से भी इस पर गौर करने को कहा है। संतों ने कहा है कि अगर वो इन क्रिकेटर्स के साथ खेलेंगे तो वो भी जिहादी कहलाएंगे और उनका भी विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बांग्लादेशियों ने हिन्दुओं का नरसंहार किया है।
हिन्दुओं को मारा है, काटा है, जलाया है। अगर उन बांग्लादेशियों के साथ मैच हुआ तो वे लोग हजारों पदाधिकरियों के साथ सड़क पर उतर जाएंगे।
