खेल

अंडर-19 वर्ल्डकप के लिए चयनित टीम में हरियाणवी कनिष्क चौहान भी

अंडर-19 वर्ल्डकप के लिए चयनित टीम में हरियाणवी कनिष्क चौहान भी हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की। कनिष्क के चयन से जहां उनके झज्जर स्थित पैतृक गांव कुलाना में जश्न का माहौल रहा, वहीं सिरसा में डेरा सच्चा सौदा में भी खुशी मनाई गई।

कनिष्क डेरा द्वारा संचालित शाह जी सतनाम बॉयज कॉलेज में बीए सेकेंड ईयर के स्टूडेंट हैं। वह सालों से डेरे के स्टेडियम में ही प्रैक्टिस कर रहे हैं। पहले उसका परिवार भी सिरसा में शिफ्ट हो गया था। बाद में झज्जर लौट गया। अब कनिष्क ही सिरसा में रहते हैं।

बेटे के वर्ल्ड कप टीम में चयन से मां सरिता चौहान की खुशी का ठिकाना नहीं। दैनिक भास्कर एप से बातचीत में बोलीं- पूरे गांव में आतिशबाजी हुई। हम ही नहीं पूरा गांव खुश है। पूरी उम्मीद है कि बेटा मैदान में ऐसी ही आतिशी प्रदर्शन करेगा।

16 दिसंबर को अबू धाबी में हुई IPL-2026 की मिनी ऑक्शन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 30 लाख रुपए के बेस प्राइस पर खरीदा। कनिष्क दाएं हाथ के बल्लेबाज व ऑफ-ब्रेक स्पिन गेंदबाज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *