Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 16, 2026
Latest:
खेल

क्यों नहीं कर रहे बॉलिंग?’ रहाणे के सवाल पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का जवाब

आईपीएल 2026 में के कप्तान अजिंक्य रहाणे के एक बयान ने नया विवाद खड़ा कर दिया। मुंबई इंडियंस के खिलाफ करारी हार के बाद रहाणे ने सवाल उठाया कि टीम और आईपीएल के सबसे महंगे ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन ने एक भी ओवर गेंदबाजी क्यों नहीं की। मैच के बाद रहाणे ने इशारों-इशारों में जिम्मेदारी क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया पर डालते हुए कहा कि इसका जवाब वही दे सकते हैं। अब इस पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की प्रतिक्रिया आई है और विवाद बढ़ता दिख रहा है।

मुंबई के खिलाफ केकेआर की करारी हार

इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने 221 रन का बड़ा लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया। रोहित शर्मा और रेयान रिकेल्टन ने पहले विकेट के लिए 148 रन जोड़कर मैच को एकतरफा बना दिया। ऐसे में केकेआर के पास गेंदबाजी के सीमित विकल्प बचे, लेकिन ग्रीन का इस्तेमाल न होना टीम के लिए बड़ा सवाल बन गया।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का करारा जवाब

रहाणे के बयान के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और साफ किया कि इस मुद्दे पर केकेआर को पहले ही जानकारी दी जा चुकी थी। बोर्ड के प्रवक्ता ने कहा, ‘कैमरून ग्रीन को लोअर बैक इंजरी है, जिसे मैनेज किया जा रहा है। इसी कारण उन्हें कुछ समय के लिए गेंदबाजी से दूर रखा गया है।’ उन्होंने आगे बताया, ‘ग्रीन भारत में अपनी गेंदबाजी लोड को धीरे-धीरे बढ़ा रहे हैं और करीब 10-12 दिनों में वापसी की उम्मीद है। इस बारे में केकेआर को पहले ही सूचित कर दिया गया था।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *