दिल्ली स्थित लीला होटल में हरियाणा के ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा और हिमानी मोर की वीआईपी ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी विशिष्ट मेहमानों की मौजूदगी के चलते चर्चा में रही
दिल्ली स्थित लीला होटल में हरियाणा के ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा और हिमानी मोर की वीआईपी ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी विशिष्ट मेहमानों की मौजूदगी के चलते चर्चा में रही। सीमित मेहमानों के बीच आयोजित यह समारोह पूरी तरह प्रोटोकॉल के तहत संपन्न हुआ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विवाहित जोड़े को आशीर्वाद देने पहुंचे। उनके आने से पहले होटल में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। पीएम ने न सिर्फ जोड़े को आशीर्वाद दिया, बल्कि भगवान श्रीराम की मूर्ति भी भेंट की।
रिसेप्शन पार्टी में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद समेत कई अन्य बड़ी हस्तियों को भी पहुंचना था, लेकिन वे नहीं आ सके। इन्हें नीरज ने खुद इनवाइट किया था। पार्टी में कुल 150 VIP बुलाए गए थे।
नीरज और मोर की शादी 19 जनवरी 2025 को एक प्राइवेट फंक्शन में हुई थी। दोनों ने सोलन के एक रिसॉर्ट में सात फेरे लिए थे। इसके बाद खेल के बिजी शेड्यूल के चलते दोनों ने अब रिसेप्शन दिया।
