साउथ अफ्रीका महिला टीम ने भारत के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज जीत ली
साउथ अफ्रीका महिला टीम ने भारत के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज जीत ली है। तीसरे मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने भारत को 8 विकेट से हराकर 3-0 की अजेय बढ़त बनाई। टीम ने टी-20 इंटरनेशनल में अपना सबसे बड़ा रन चेज (193 रन) पूरा किया। कप्तान लॉरा वोल्वार्ट ने 47 गेंदों में शतक जड़ा, जो उनके करियर की सबसे तेज सेंचुरी है।
कप्तान वोल्वार्ट और सुने लुस की रिकॉर्ड पार्टनरशिप
साउथ अफ्रीका की जीत में लॉरा वोल्वार्ट और सुने लुस की 183 रनों की साझेदारी अहम रही। वोल्वार्ट ने 115 रन बनाए, जबकि सुने लुस ने 42 गेंदों पर 64 रन बनाकर साथ दिया। टीम ने 193 रनों का लक्ष्य 16.3 ओवर में हासिल कर लिया।
