रेलवे स्टेशनों पर ब्रांडेड फूड आउटलेट्स, McDonald’s और हल्दीराम का बड़ा कदम
अधिकारियों और उद्योग जगत के विशेषज्ञों के अनुसार, कई लीडिंग ग्लोबल और और भारतीय रेस्तरां और कैफे ने भारतीय रेलवे से संपर्क कर स्टेशनों पर प्रीमियम फूड और ब्रेवरेज आउटलेट खोलने के नियमों की जानकारी मांगी है, जहां उन्हें एयरपोर्ट की तुलना में सेल्स की अधिक संभावना दिखती है. सरकार ने पिछले महीने घोषणा की थी कि वह मैकडॉनल्ड्स, केएफसी, हल्दीराम, वाओ मोमो और बास्किन रॉबिन्स जैसी स्थापित चेंस को रेलवे स्टेशनों पर अपने आउटलेट स्थापित करने की अनुमति देगी |
अधिकारियों के अनुसार, पहले ऐसे आउटलेट 2026 में खुलने की उम्मीद है. एक सीनियर अधिकारी ने ईटी की रिपोर्ट में कहा कि हम रेलवे स्टेशनों पर पैसेंजर्स के अनुभव को एयरपोर्ट के बराबर लाना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय परिवहन कंपनी की खानपान नीति 2017 में पिछले महीने संशोधन किया गया था, जिसमें प्रीमियम ब्रांड खानपान आउटलेट को शामिल किया गया है |
