व्यापार

CNG सस्ती होने से आएगी ड्राइविंग में राहत, कैबिनेट ने लिया फैसला

उत्तराखंड सरकार ने आम जनता को बड़ी राहत देते हुए CNG और PNG के दाम कम करने की दिशा में अहम कदम उठाया है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में यह फैसला लिया गया कि राज्य में CNG और PNG पर लगने वाला वैट 20 प्रतिशत से घटाकर सिर्फ 5 प्रतिशत कर दिया जाए. इस फैसले का सीधा फायदा उन लोगों को मिलेगा जो CNG गाड़ियों का इस्तेमाल करते हैं या घरों में पाइप्ड गैस का उपयोग करते हैं |

सरकार का मानना है कि टैक्स घटने से गैस सस्ती होगी और लोग पेट्रोल-डीजल की जगह पर्यावरण के लिए बेहतर विकल्प अपनाएंगे. इससे न केवल आम लोगों का खर्च घटेगा, बल्कि राज्य में ग्रीन और क्लीन एनर्जी को भी बढ़ावा मिलेगा |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *