Google Analytics Meta Pixel
व्यापार

मास्को से जामनगर तक बढ़ती नजदीकी, ग्लोबल पॉलिटिक्स में हलचल

एक बार फिर से मास्को का दुनिया की सबसे बड़ी ऑयल रिफाइनरी जामनगर से कनेक्शन जुड़ गया है. ये रिफाइनरी किसी और की नहीं बल्कि एशिया के सबसे अमीर कारोबारी मुकेश अंबानी की है. रिपोर्ट के अनुसार मुकेश अंबानी की जामनगर रिफाइनरी ने फिर से रूसी तेल खरीदना शुरू कर दिया है. इस बार रिलायंस इंडस्ट्री की सप्लाई उन रूसी कंपनियों से आ रही है, जिनपर कोई अमेरिकी और यूरोपीय प्रतिबंध नहीं है. कुछ दिन पहले खबर आई थी के रिलायंस ने प्रतिबंधों की वजह से रूसी तेल खरीदना बंद कर दिया है और मिडिल ईस्ट से सप्लाई बढ़ा दी है |

प्रतिबंधित कंपनियों के पीछे हटने और गैर प्रतिबंधित कंपनियों के आगे आने के बाद से एक बार फिर से रिलायंस ने रूसी तेल की सप्लाई बढ़ाने का फैसला लिया है. अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या एक बार फिर से अमेरिका और यूरोप में टेंशन बढ़ सकती है. क्योंकि भारत पर रूसी तेल खरीदने पर 25 फीसदी एक्स्ट्रा टैरिफ लगा हुआ है. साथ ही रूसी तेल को मार्केट में आने से रोकने के लिए अमेरिका ने रूस की दो सबसे बड़ी कंपनियों पर प्रतिबंध भी लगा दिया था. वहीं दूसरी ओर यूरोप भी रूसी तेल को इसी तरह की सोच रखे हुए है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *