अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी भारत में 3 दिन के ‘GOAT इंडिया’ टूर पर हैं
अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी भारत में 3 दिन के ‘GOAT इंडिया’ टूर पर हैं। दौरे के दूसरे दिन उन्होंने मुंबई में क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर से मुलाकात की। सचिन ने वानखेड़े स्टेडियम में उन्हें अपना नाम लिखी हुई टीम इंडिया की वर्ल्ड कप जर्सी गिफ्ट की।
मेसी शाम करीब 5.30 बजे वानखेड़े स्टेडियम पहुंचे। यहां उन्होंने साथी खिलाड़ी लुईस सुआरेज और रोड्रिगो डी पॉल के साथ अर्जेंटीना और भारत का झंडा भी थामा। साथ ही मेसी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और बॉलीवुड के सितारों से भी मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बच्चों के साथ फुटबॉल खेला और दर्शकों में फुटबॉल भी फेंकी।
