Google Analytics Meta Pixel
खेल

PSL मैच के दौरान हुई वॉर्नर की तीखी प्रतिक्रिया

पाकिस्तान सुपर लीग 2026 की शुरुआत से पहले ही विवादों में घिर गई है। पहले टूर्नामेंट को बंद दरवाजों के पीछे कराने का फैसला और अब कप्तानों की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुई घटना ने लीग की छवि पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कराची किंग्स के कप्तान डेविड वॉर्नर उस समय नाराज हो गए, जब प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अन्य कप्तान आपस में हंसते-बात करते नजर आए। पीएसएल 2026 का आगाज गुरुवार यानी 26 मार्च से होगा, जबकि फाइनल मुकाबला तीन मई को खेला जाएगा।

क्या है पूरा मामला?

जब वॉर्नर अपनी टीम की तैयारियों पर बोल रहे थे, तभी मार्नस लाबुशेन, शाहीन अफरीदी, मोहम्मद रिजवान और सऊद शकील आपस में बातचीत और हंसी-मजाक में लगे थे। इस पर वॉर्नर ने बीच में ही बोलना रोकते हुए कहा, ‘क्या हो रहा है जेंटलमेन? माफ कीजिए, यहां तो स्कूल के बच्चे बैठे हैं।’ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह असहज स्थिति मोहम्मद रिजवान से जुड़े एक अजीब क्षण के बाद पैदा हुई। बताया जा रहा है कि प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अचानक हुई इस घटना से माहौल बदल गया। जहां यह पल रिजवान के लिए काफी असहज था, वहीं अन्य कप्तानों के लिए यह हंसी का कारण बन गया और वे अपनी हंसी नहीं रोक सके। देखते ही देखते इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसी दौरान जब बाकी खिलाड़ी हंसी-मजाक में लगे थे, तो डेविड वॉर्नर नाराज हो गए।

आईपीएल पर भी बोले वॉर्नर

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान वॉर्नर ने कहा कि आईपीएल से रिटायर होने के बाद भी उन्होंने अपनी फिटनेस और मोटिवेशन को बनाए रखने के लिए कड़ी मेहनत की। 39 वर्षीय वॉर्नर ने पिछले साल पाकिस्तान सुपर लीग में शामिल होने से पहले अपने आईपीएल करियर में सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया। 2016 में उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद को आईपीएल का खिताब भी जिताया था। वॉर्नर ने आईपीएल में खेले 184 मैचों में 6,565 रन बनाए। वह इस लीग में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में विराट कोहली, शिखर धवन और रोहित शर्मा के बाद चौथे नंबर पर मौजूद हैं।हालांकि आईपीएल के आखिरी दौर में उनका फॉर्म अच्छा नहीं रहा, जिसके कारण उन्हें टीम से बाहर होना पड़ा और उनकी कप्तानी भी चली गई। इसके बाद फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिटेन भी नहीं किया, हालांकि वॉर्नर ने हार नहीं मानी और अपनी फिटनेस पर लगातार काम करते रहे। 2009 से 2024 तक तीनों फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलने वा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *