हरियाणा के रोहतक की रहने वाली 18 साल की उन्नति हुड्डा ने बैडमिंटन में एक बार फिर इतिहास रच दिया
हरियाणा के रोहतक की रहने वाली 18 साल की उन्नति हुड्डा ने बैडमिंटन में एक बार फिर इतिहास रच दिया है। उन्नति हुड्डा ने ओडिशा मास्टर्स 2025 में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिद्वंद्वी असम की रहने वाली ईशारानी बरुआ को हराकर चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीत लिया।
उन्नति हुड्डा ने 13 दिसंबर को खेले गए ओडिशा मास्टर्स के सेमीफाइनल मुकाबले में रक्षिता रामराज को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। अब फाइनल में उनका सामना ईशारानी बरुआ से मुकाबला हुआ। जहां उन्होंने बरुआ को 21-17 और 21-10 के बड़े अंतर से हरा दिया।
