नई रिलीज डेट: ‘धुरंधर’ को ढेर करने वाले 65 वर्षीय सुपरस्टार की फिल्म की तारीख तय
इस वक्त थिएटर्स में रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ का भौकाल देखने को मिल रहा है जिसका फायदा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में होता दिख रहा है. यूं तो रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ कई फिल्मों से अब भी पीछे ही चल रही है. पर रिलीज से पहले ही इस पिक्चर को बड़ा झटका लगा था. जब एडवांस बुकिंग बेहद कम थी और 65 साल के साउथ सुपरस्टार के आगे फिल्म बुरी तरह ढेर हो गई थी. क्योंकि रणवीर सिंह की फिल्म से ज्यादा इस पिक्चर को बुकिंग में अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा था. साथ ही बॉक्स ऑफिस पर यह क्लैश होते-होते रह गया | क्योंकि आखिरी वक्त पर साउथ फिल्म की रिलीज को पोस्टपोन करना पड़ गया था. पर अब सुपरस्टार की वापसी हो रही है, वो भी नई तारीख को. फिल्म की नई रिलीज डेट सामने आ गई है |
जिस फिल्म की यहां बात हो रही है, वो है- नंदमुरी बालाकृष्ण की ‘अखंडा 2’. इस पिक्चर को लेकर सॉलिड माहौल बना हुआ था. लेकिन सबकुछ एकदम फेल हो गया, जब फिल्म की रिलीज को रोकना पड़ा. नंद
