अंबानी परिवार, सुनीता आहूजा समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स ने गणेशोत्सव को धूमधाम से मनाया
अंबानी परिवार, सुनीता आहूजा समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स ने गणेशोत्सव को धूमधाम से मनाया। शिल्पा शेट्टी, हंसिका मोटवानी और धनश्री वर्मा समेत कई सितारों ने अपने घरों में गणपति बप्पा की स्थापना की।
अमिताभ बच्चन भी हर रविवार की तरह इस बार भी फैंस से मिलने जलसा के बाहर आए। इस दौरान ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ गणपति बप्पा मोरेया लिखा हुआ पटका पहना था।
