अक्षय खन्ना की आने वाली 5 फिल्मों से बवंडर, तीसरे लुक में दिखा सुपरस्टार का असली जलवा
”हम शोर नहीं करते, सीधा शिकार करते हैं.” यूं तो यह वायरल डायलॉग विकी कौशल की फिल्म ‘छावा’ का है, पर इस वक्त अक्षय खन्ना पर एकदम सटीक बैठता है. जब फिल्म ‘धुरंधर’ रिलीज नहीं हुई थी, तब उनकी खलनायकी की बातें हो रही थी, पर उतना शोर नहीं था. लेकिन आते ही अक्षय ने शिकार कर दिया. अपने परफॉर्मेंस से ऐसा धुआं उठाया कि पूरी पिक्चर एक तरफ और वो एक तरफ. इस साल वो दो बड़ी फिल्मों में दिखाई दिए हैं. पर अगले साल उनकी पांच बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हैं, जो एक से बढ़कर एक हैं. आज उन्हीं 5 फिल्मों के बारे में बताएंगे |
अक्षय खन्ना ने अपने करियर की शुरुआत ‘हिमालय पुत्र’ से की थी, जो साल 1997 में रिलीज हुई थी. पर जे. पी. दत्ता की वॉर ड्रामा ‘बॉर्डर’ से ही असली पहचान हासिल की. उनकी फिल्मों की लिस्ट में- ‘ताल’, ‘दिल चाहता है’, ‘हमराज’, ‘हंगामा’, ‘हलचल’, ‘तीसमार खां’, ‘गांधी, माय फादर’ और ‘आक्रोश’ शामिल है. अक्षय खन्ना के लिए साल 2025 एकदम सॉलिड साबित हुआ है,
