नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ ने रिलीज के 38वें दिन ₹22.50 करोड़ का नेट कलेक्शन किया
नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ ने रिलीज के 38वें दिन ₹22.50 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। दूसरी ओर, रिलीज के 10वें दिन ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ₹13.25 करोड़ कमाए। अक्षय कुमार और सैफ अली खान की ‘हैवान’ भी तीन दिनों में कमजोर साबित हुई। फिल्म ने पहले वीकेंड में ₹7.35 करोड़ का नेट बिजनेस किया है।
सिनेमाघरों में इस समय ‘हनुमान अंश’ की सबसे ज्यादा चर्चा है। दर्शकों की भीड़ को देखते हुए फिल्म के शोज बढ़ाकर 8,902 कर दिए गए हैं। डेढ़ हफ्ते पुरानी ‘मिर्जापुर द मूवी’ के शोज घटकर 7,225 रह गए हैं। ‘हैवान’ को अब 4,374 शोज ही मिले हैं।
