Google Analytics Meta Pixel
खेल

क्रिकेट फैंस के लिए खास: विराट कोहली ने 53वां शतक जड़ा, सचिन का रिकॉर्ड टूट गया

क्रिकेट | विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में लगातार दूसरा शतक जमा दिया. रांची में खेले गए पहले वनडे मैच में शतक जमाने के बाद कोहली ने रायपुर वनडे मैच में भी शतक ठोक दिया. वनडे सीरीज के दूसरे मैच में कोहली ने फिर से पहला विकेट जल्दी गिरने के बाद क्रीज पर कदम रखे और एक बार फिर अपने जाने-पहचाने अंदाज में पारी को आगे बढ़ाते हुए एक बार फिर शतक पूरा कर लिया. कोहली ने इसके साथ ही एक ही पोजिशन पर सबसे ज्यादा वनडे शतक जमाने का सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर दिया |

रांची के बाद रायपुर में कोहली का कमाल

रायपुर के शहीद वीरनारायाण सिंह स्टेडियम में बुधवार 3 दिसंबर को वनडे सीरीज के दूसरे मैच में भी टीम इंडिया को पहले बैटिंग करनी पड़ी. मगर इस बार रोहित शर्मा जल्दी आउट हो गए, जबकि कुछ देर टिक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *