खेल

कुआलालंपुर में चल रहे BWF सुपर 1000 मलेशिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत की स्टार शटलर और दो बार की ओलिंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु ने सेमीफाइनल में जगह बना ली

कुआलालंपुर में चल रहे BWF सुपर 1000 मलेशिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत की स्टार शटलर और दो बार की ओलिंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

वहीं, मेंस डबल्स में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी भी क्वार्टरफाइनल में पहुंच गई है।

यामागुची के खिलाफ सिंधु की जीत शुक्रवार को खेले गए क्वार्टरफाइनल में सिंधु ने जापान की तीसरी सीड अकाने यामागुची का सामना किया। सिंधु ने सिर्फ 11 मिनट में पहला गेम 21-11 से अपने नाम किया। इसके बाद यामागुची घुटने की चोट के कारण मैच से हट गईं (रिटायर्ड हर्ट), जिससे सिंधु को सेमीफाइनल का टिकट मिल गया।

राउंड ऑफ 16 में भी आसान जीत इससे पहले गुरुवार को राउंड ऑफ 16 में सिंधु ने जापान की आठवीं सीड टोमोका मियाजाकी को 33 मिनट में 21-8, 21-13 से हराया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *