व्यापार

अमेरिका से गुड न्यूज की उम्मीदों पर दौड़ा बाजार, निवेशक बने 4 लाख करोड़ के मालामाल

शेयर बाजार | दो दिनों की गिरावट के बाद बुधवार को शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है. जहां सेंसेक्स में 650 अंकों से ज्यादा का इजाफा देखने को मिला. वहीं निफ्टी 26000 से ज्यादा अंकों पर कारोबार कर रहा है. पीएसयू बैंकों और मेटल शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है. जिसकी वजह से शेयर बाजार निवेशकों ने 4 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा कमा लिए हैं. अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि आखिर शेयर बाजार में इतनी तेजी क्यों देखने को मिल रही है? इसका जवाब है कि अमेरिका से जल्द ही गुड न्यूज आने वाली है. ये अच्छी खबर टैरिफ में कटौती या फिर ट्रेड डील को लेकर नहीं है. बल्कि दिसंबर के महीने में होने वाली फेड मीटिंग में एक बार फिर से ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों को लेकर है. जिसका असर एशियाई बाजारों में भी देखने को मिल रहा है. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर शेयर बाजार में किस तरह के आंकड़े देखने को मिल रहे हैं. साथ ही सेंसेक्स और निफ्टी अपने लाइफ टाइम हाई से कितना पीछे रह गए हैं |

शेयर बाजार में जबरदस्त इजाफा

दो दिनों की गिरावट के साथ शेयर बाजार तेजी केसाथ कारोबार करता हुआ दिखाई दे रहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *