Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 16, 2026
Latest:
व्यापार

नई GST दरें लागू, उपभोक्ताओं को मिलेगा राहत का फायदा

व्यापार: जीएसटी की नई दरें सोमवार से प्रभावी हो गईं। कंपनियों ने ग्राहकों को फायदा देने के लिए कई उत्पादों का दाम घटाने का सिलसिला शुरू कर दिया है। सोमवार से शुरू होने वाले त्योहारी सीजन में इससे बाजारों में खासी रौनक रहने वाली है।

22 सितंबर से अमल में आने वाली जीएसटी में मुख्य रूप से सिर्फ 5 और 18 फीसदी की दो दरें ही होंगी। लग्जरी और विलासितापूर्ण वाली वस्तुओं पर अलग से 40 प्रतिशत कर लगाया जाएगा। नए बदलावों के अनुसार तंबाकू और संबंधित उत्पाद 28 फीसदी से अधिक उपकर की श्रेणी में बने रहेंगे। वर्तमान में वस्तु व सेवा कर (जीएसटी) 5, 12, 18 और 28 फीसदी के चार स्लैब के तहत लगाया जाता है। सरकार ने निर्देश दिया है कि नई दरें लागू होने के बाद व्यापार और उद्योग जगत इसका पूरा लाभ ग्राहकों तक पहुंचाए।

एसी, डिशवॉशर के दाम 1,610 से 8,000 तक घटे

वोल्टास, डाइकिन, हायर गोदरेज और पैनासोनिक जैसी इलेक्ट्रॉनिक कंपनियों ने भी एयरकंडीशनर एवं डिशवॉशर की कीमताें में न्यूनतम 1,610 से 8,000 रुपये तक कटौती की है। कंपनियों को नवरात्र में 10 फीसदी से ज्यादा बिक्री होने की उम्मीद है।
गोदरेज अप्लायंसेज कैसेट और टावर एसी पर 8,550 से 12,450 रुपये के बीच दाम घटाए हैं।
हायर ने 3,202 से 3,905 रुपये, वोल्टास ने 3,400 से 3,700 रुपये, डा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *