कमजोर डॉलर और तेज़ी से उछलता शेयर बाजार, रुपये में फिर लौटी रौनक
बुधवार को कई मोर्चों पर भारत के बाजार को खुशखबरी मिलती हुई दिखाई दे रही है. पहले देश के वायदा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली. उसके बाद शेयर बाजार में 700 से ज्यादा अंकों का इजाफा देखने को मिला. वहीं अब डॉलर के मुकाबले में रुपए में तेजी देखने को मिल रही है. वास्तव में कमजोर डॉलर और कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट की वजह से रुपए को सपोर्ट मिल रहा है. जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में रुपए में और भी बेहतर स्थिति में आ सकता है. वैसे एक दिन पहले रुपया शुरुआती तेजी के बाद गिरावट के साथ बंद हुआ था. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर करेंसी मार्केट में किस तरह के आंकड़े देखने को मिल रहे हैं |
रुपए में तेजी
