Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 9, 2026
Latest:
खेल

टीम इंडिया के पराजय से पाकिस्तान को फायदा, WTC की कहानी अब नई दिशा में

क्रिकेट | भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला गुवाहाटी में खेला जाएगा। टीम इंडिया इस मुकाबले को जीतकर सीरीज में हार से बचना चाहेगी, लेकिन वर्ल्ड चैंपियन साउथ अफ्रीका अपनी शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए क्लीन स्वीप करना चाहेगी। टीम इंडिया के रेगुलर कप्तान शुभमन गिल इस मुकाबले में चोट की वजह से नहीं खेल पाएंगे। ऐसे में टीम इंडिया के लिए यह मुकाबला जीतना और भी मुश्किल लग रहा है। अगर भारतीय टीम यह मैच हार गई, तो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में पाकिस्तान से भी नीचे चली जाएगी।

टीम इंडिया की हार से पाक को फायदा

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (ICC World Test Championship) की अंक तालिका में पाकिस्तान की टीम पांचवें स्थान पर है और टीम इंडिया चौथे स्थान पर है। पाकिस्तान ने दो मैच खेले हैं और एक में जीत हासिल की है, जबकि एक में उसे हार का सामना करना पड़ा है। प्वाइंट्स के मामले में टीम इंडिया से ग्रीन आर्मी काफी पीछे है, लेकिन विनिंग परसेंटेज के मामले में वो टीम इंडिया के करीब खड़ी है। उनका जीत प्रतिशत 50 है, जबकि टीम इंडिया का जीत प्रतिशत 54 है। गुवाहाटी में हार के बाद टीम इंडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *