खेल

भारत की पीवी सिंधु को फ्रेंच ओपन बैडमिंटन के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा

भारत की पीवी सिंधु को फ्रेंच ओपन बैडमिंटन के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। रविवार को हुए मुकाबले में उन्हें वर्ल्ड नंबर-1 साउथ कोरिया की एन से यंग ने 16-21, 21-11, 21-12 से हराया। इस जीत के साथ यंग ने लगातार तीसरी बार फ्रेंच ओपन का खिताब अपने नाम किया।

सिंधु ने पहला गेम जीतकर अच्छी शुरुआत की, लेकिन अगले दोनों गेम गंवा दिए। एन के खिलाफ यह उनकी लगातार 11वीं हार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *