पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी ने IPL में अपने भविष्य पर बात की है
पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी ने IPL में अपने भविष्य पर बात की है। उन्होंने कहा कि वे दिसंबर से पहले फैसला लेंगे कि IPL का एक और सीजन खेलना है या नहीं।
शनिवार को बेंगलुरु में एक हेल्थकेयर कार्यक्रम के दौरान धोनी से उनके IPL भविष्य के बारे में सवाल पूछा गया। जवाब में धोनी ने कहा- ‘मेडिकल टेस्ट से पता चलेगा कि वह एक और सीजन खेल पाएंगे या नहीं।’
