Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 9, 2026
Latest:
खेल

लगातार दूसरा टेस्ट मिस करेंगे शुभमन, मुंबई जाएंगे ट्रीटमेंट के लिए—पंत को फिर मिली जिम्मेदारी

क्रिकेट | भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जा रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से एक बड़ा अपडेट सामने आया है। कप्तान शुभमन गिल दूसरे टेस्ट से भी बाहर हो गए हैं। उन्हें पहले टेस्ट के दौरान बल्लेबाजी करते समय गर्दन में चोट लगी थी। इसके बाद वह पहली पारी में ठीक से बल्लेबाजी नहीं कर पाए थे और रिटायर्ड हर्ट हुए थे और फिर दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरे थे। उन्हें तुरंत चेक अप के लिए ले जाया गया था। अब वह दूसरे टेस्ट से भी बाहर हो गए हैं।

बीसीसीआई सचिव ने दिया अपडेट

बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने जानकारी देते हुए बताया कि, ‘टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल, जो दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दौरान गर्दन की चोट से जूझ रहे थे, वह गुवाहाटी में होने वाले दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। गिल को कोलकाता टेस्ट के दूसरे दिन गर्दन में चोट लगी थी और दिन का खेल खत्म होने के बाद उन्हें जांच के लिए अस्पताल ले जा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *