विदेश

साल 2026 और 2027 में इस तारीख पर होगा सूर्यग्रहण……..खगोलीय घटनाओं से वैश्विक पर्यटन को बढ़ावा

वॉशिंगटन। सूर्य और चंद्र ग्रहण देखना ना सिर्फ खगोल विज्ञान में रुचि रखने वालों बल्कि आम लोगों के लिए भी खास मौका होता है। बीते साल 8 अप्रैल को दुनिया को पूर्ण सूर्य ग्रहण देखने को मिला था। इस साल भी दो बार सूर्य ग्रहण हुआ। इसके बाद कई लोग पूछ रहे हैं कि अगला सूर्य ग्रहण कब होगा। बात दें कि 2026 और 2027 में आइसलैंड, स्पेन, मिस्र और उत्तरी अफ्रीका में पूर्ण सूर्य ग्रहण की संभावना है। रिपोर्ट के मुताबिक, साल 1970 में अमेरिका के पूर्वी तट पर हुए ग्रहण और उसके दो साल बाद ग्रहण प्रेमी क्रूज ने इन खगोलीय घटनाओं को वैश्विक पर्यटन आयोजनों में बदल दिया। वर्तमान में ग्रहण पर्यटन की मुख्यधारा में आ गया है। नासा ने बताया कि 2024 के उत्तरी अमेरिकी ग्रहण के दौरान आधिकारिक कार्यक्रमों में 3,00,000 से ज्यादा लोग शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *