Google Analytics Meta Pixel
विदेश

बांग्लादेश सरकार ने शुक्रवार को त्रिपुरा में तीन बांग्लादेशी नागरिकों के मारे जाने की निष्पक्ष जांच की मांग की

बांग्लादेश सरकार ने शुक्रवार को त्रिपुरा में तीन बांग्लादेशी नागरिकों के मारे जाने की निष्पक्ष जांच की मांग की है। ये सभी मवेशी तस्कर थे, जो बिद्याबिल गांव में बुधवार को लोकल ग्रामीणों के साथ झड़प में मारे गए थे।

बांग्लादेश ने कहा कि यह मानवाधिकारों का उल्लंघन है। भारत दोषियों को सजा दे। हर व्यक्ति वो चाहे किसी भी देश का हो उसकी सुरक्षा होनी चाहिए।

इसके जवाब में विदेश मंत्रालय ने बताया कि इन तीनों ने मवेशी चुराने की कोशिश की और झड़प में मारे गए। भारत ने बांग्लादेश से सीमा पार तस्करी रोकने के लिए बाड़ लगाने में मदद करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *