Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 16, 2026
Latest:
विदेश

चीन में शुक्रवार को दो टॉप मिलिट्री अफसर समेत 7 अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया गया

चीन में शुक्रवार को दो टॉप मिलिट्री अफसर समेत 7 अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया गया है। रॉयटर्स के मुताबिक, इनमें जनरल हे वेईदोंग और नौसेना एडमिरल मियाओ शामिल हैं। रक्षा मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है।

इन्हें भ्रष्टाचार के आरोप में सेना और कम्युनिस्ट पार्टी और सेना से निकाला गया है। यह 2023 में शुरू हुई राष्ट्रपति शी जिनपिंग की एंटी-करप्शन मुहिम के तहत सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।

हे वेइडॉन्ग चीन की सेंट्रल मिलिट्री कमीशन (CMC) के वाइस चेयरमैन थे, जो पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) में दूसरा बड़ा पद है। यह कमीशन राष्ट्रपति शी जिनपिंग के नेतृत्व में सेना की सर्वोच्च कमान संभालता है। वे मार्च 2025 से सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आए थे।

एडमिरल मियाओ नौसेना के एडमिरल और सेना के पूर्व शीर्ष राजनीतिक अधिकारी थे। वे जून में CMC से हटाए गए थे और नवंबर 2023 से जांच के घेरे में थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *