चीन की कंपनी ने पेश किया बिल्कुल इंसान जैसा रोबोट
बीजिंग । चाइनीज कंपनी एक्सपेंग मोटर्स ने बिल्कुल इंसान जैसा रोबोट पेश किया है। इसका नाम ‘इरॉन’ रखा गया है। इरॉन चाल-ढाल, हरकत और हावभाव में बिल्कुल इंसान जैसा दिखाई देता है। रोबोट इरॉन जब यह मंच पर चला तो कई लोगों को लगा कि यह कोई असली व्यक्ति है जो मॉडलिंग कर रहा है। लोगों का शक इतना गहरा था कि कंपनी को लाइव इवेंट में स्टेज पर उसका शरीर काटकर यह साबित करना पड़ा कि यह वाकई रोबोट है, न कि कोई इंसान। यह प्रदर्शन चीन के ग्वांगझू में आयोजित “एआई डे” इवेंट के दौरान हुआ, जहां एक्सपेंग मोटर्स के चेयरमैन और सीईओ हे शियाओपेंग ने इसे दुनिया के सामने पेश किया। उन्होंने बताया कि इरॉन को कंपनी की अपनी विकसित की हुई एआई रोबोटिक्स टेक्नोलॉजी से तैयार किया गया है, जिससे यह आसपास के माहौल को देखकर खुद प्रतिक्रिया दे सकता है। इसकी आंखें कैमरों की तरह काम करती हैं और यह किसी इंसान की तरह वस्तुओं को पहचा
