हार्दिक और माहिका की नजदीकियों पर फैंस की नजर, बीच वेकेशन से शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें
नई दिल्ली: भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को एक बार फिर प्यार हो गया है। मशहूर मॉडल माहिका शर्मा के साथ उनके रिलेशनशिप के खूब चर्चे हैं और अब तो दोनों साथ तस्वीर साझा करने से भी परहेज नहीं कर रहे हैं। हार्दिक ने हाल ही में 32वां जन्मदिन मालदीव में माहिका के साथ ही मनाया था। अब एक बार फिर उन्होंने माहिका के साथ रोमांटिक तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों से ऐसा प्रतीत होता है कि दोनों एक साथ ही रह रहे हैं।
हार्दिक ने पोस्ट में कई तस्वीरें साझा कीं और ऐसा कहा जा रहा है कि य
