“छक्के छुड़ा दिए!” — पाकिस्तान के नौमान अली ने साउथ अफ्रीका को किया ध्वस्त, बनाए कई रिकॉर्ड
नई दिल्ली: पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ लाहौर टेस्ट की पहली पारी में बढ़त बना ली. पाकिस्तान को मिली उस बढ़त में 39 साल के पाकिस्तानी स्पिनर नौमान अली की बड़ी भूमिका रही. नौमान अली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ ना सिर्फ विकेटों का सिक्सर लगाया बल्कि ऐसा करते हुए बड़े- बड़े रिकॉर्ड भी बनाए. पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी में 378 रन बनाने के बाद साउथ अफ्रीका की पहली पारी को 269 रन पर समेट दिया.
नौमान अली के ‘सिक्सर’ ने तो कमाल ही कर दिया
पहली पारी में साउथ अफ्रीका के 10 विकेटों में से 6 विकेट अकेले नौमान अली ने लिए. उन्होंने ये विकेट 35 ओवर में 112 रन देते हुए झटके. जुलाई 2023 से अब तक ये 5वीं बार है जब नौमान अली ने 6 विकेट लेने का कारनामा किया है. इस दौरान उन्होंने 15.21 की औसत से 52 विकेट अपने नाम किए हैं, जो कि किसी भी गेंदबाज के मुकाबले उनका बेस्ट प्रदर्शन है.
