गौतम गंभीर ने हर्षित राणा का किया बचाव, कहा— “23 साल का है, लेकिन हिम्मत किसी सीनियर से कम नहीं”
नई दिल्ली: घर में टेस्ट सीरीज में वेस्टइंडीज का सफाया करने के बाद टीम इंडिया अब अपने अगले मिशन पर ऑस्ट्रेलिया की उड़ान भरने वाली है. टीम इंडिया के खिलाड़ी 15 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया रवाना होंगे. इस दौरे के लिए टीम में हर्षित राणा को भी चुना गया है. भारत-वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज के बाद गौतम गंभीर जब प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए आए तो उनसे हर्षित राणा को लेकर सवाल हुआ, जिसके जवाब में उन्होंने हर्षित राणा को 23 साल का बच्चा बता दिया.
23 साल के बच्चे को टारगेट मत करो- गंभीर
